बदायूं, मई 12 -- नगर की पॉश कॉलोनियों में शुमार साईं विहार कॉलोनी इन दिन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। इस कॉलोनी को बिसौली की ग्रेटर कॉलोनी कहा जाता है। कॉलोनी की 30 फीट चौड़ी जर्जर सड़कें बदहाल हो गई है। कॉलोनी के रहने वाले राहुल गुप्ता व अनूप आसल ने क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या से मुलाकात कर उन्हें कॉलोनी की बहदाल सड़कों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कॉलोनी की सड़कें नगरपालिका की उपेक्षा का शिकार हैं। इस पर विधायक ने कॉलोनी की सड़क विधायक निधि से डलवाने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.