गोपालगंज, फरवरी 3 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। शहर के जादोपुर रोड स्थित ब्रह्म सती स्थान परिसर में अवस्थित श्री साईं बाबा मंदिर एवं श्री शिव मंदिर का स्थापना दिवस समारोह 9 और 10 फरवरी को मनाया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। 9 फरवरी को सुबह सात बजे से पूजनोत्सव की शुरुआत होगी. इसके बाद सुबह नौ बजे साईं बाबा की भव्य एवं मनमोहक पालकी यात्रा निकाली जाएगी। 10 फरवरी को सुबह सात बजे से पुनः पूजनोत्सव का आयोजन होगा। इसके बाद दिन के एक बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों में मंदिर के संस्थापक सदस्य एवं सेवानिवृत्त शिक्षक राजमंगल सिंह, प्रभा किरण, पुजारी ब्रह्मदत्त चौबे, सांसद प्रतिनिधि रामाशीष सिंह, सुनील कुमार ओझा, अधिवक्ता मोहन राय, राजेश देवा, राजेश गुप्ता, सुनील कुमार पांडे...