मुजफ्फर नगर, अप्रैल 24 -- टाउन हाल रोड पर पिछले नौ दिनों से चला आ रहा चाट बाजार के दुकानदारों का धरना खत्म हो गया है। दुकानदारों ने रेलवे रोड साईं धाम के सामने चाट बाजार की सहमति जताई है। नगर मजिस्ट्रेट व ईओ ने ने दुकानदारों के साथ साईंधाम के सामने पहुंचे और चाट बाजार के लिए जगह का चयन किया। ईओ ने चाट बाजार को स्थापित कराने के लिए सफाई शुरू करा दी है। उधर दुकानदारों ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिलकर आभार जताया है। टाउन हाल रोड पर चाट बाजार बंद होने के कारण दुकानदार धरने पर बैठे हुए थे। गुरुवार को दुकानदार ईओ के पास पहुंचे। उन्होंने रेलवे रोड स्थित नगर पालिका की वाहन पार्किंग को चाट बाजार के लिए चिन्हित किया। इस पर ईओ ने साफ इंकार कर दिया। ईओ ने कहा कि वाहन पार्किंग के स्थान पर चाट बाजार स्थापित करना संभव नहीं है। इसके बाद दुकानदारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.