आगरा, अक्टूबर 30 -- नामनेर क्षेत्र में नाले के ऊपर बने अवैध भोजनालय (ढाबे) को नगर निगम ने गुरुवार को ध्वस्त करा दिया। यह ढाबा लंबे समय से नामनेर चौराहे पर यातायात जाम की बड़ी वजह बना हुआ था। स्थानीय नागरिकों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की थी, जिस पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम की टीम सुबह बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और नाले पर बने ढाबे को पूरी तरह ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान ढाबा संचालक की निगम कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन निगम टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभियान जारी रखा। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, नाले के ऊपर अवैध निर्माण करना गंभीर उल्लंघन है। इससे न केवल जल प्रवाह बाधित होता है, बल्कि सड़क पर यातायात जाम की स्थिति भी बनी रहती है। निगम प्रशासन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.