रांची, जनवरी 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। साईंनाथ विश्वविद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस पर कुलपति प्रो एसपी अग्रवाल ने झंडोत्तोलन किया। कुपपति ने एनसीसी कैडेट के परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे संविधान की महानता, लोकतंत्र के मूल्यों और देश की एकता और अखंडता का स्मरण कराता है। हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए। मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुलपति ने एनसीसी कैडेटों को उनके प्रशिक्षण और उपलब्धियों के आधार पर बी और सी ग्रेड के प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही, नर्सिंग की छात्राओं को भी विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.