जमशेदपुर, जुलाई 11 -- गुरुपूर्णिमा पर श्री साई देवस्थानम घोड़ाबांधा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में सुबह 5:30 बजे से रात 10 बजे तक बाबा की पूजा अर्चना, आरती महाप्रसाद, पालकी पूजन, पालकी शोभा यात्रा, दिव्या भजन संध्या जैसे विभिन्न अनुष्ठान कराए गए। प्रातः 5:30 बजे काकड़ आरती प्रारंभ होने के पश्चात सुबह 7 बजे फलों के रस से बाबा का मंगल स्नान कराया गया। सुबह 7:30 बजे से 12 तक गुरु पूर्णिमा पूजन एवं हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्याह्न आरती के बाद 1 बजे प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर बाद 3 बजे मंदिर परिषद में पालकी यात्रा निकाली गई और शाम 6:30 बजे धूप आरती और उसके बाद 7 बजे भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या में श्री साईं नाथ देवस्थानम सत्संग समिति के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी गई। सेज आरती में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.