पटना, मई 6 -- पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बिहार समेत देश भर में बुधवार 7 मई को नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है। बिहार में 6 जिलों पटना, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, अररिया और किशनगंज में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शाम 7 से 7.10 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा। दो मिनट सायरन बजेगा, फिर बिजली काट दी जाएगी। अगर गाड़ी से जा रहे हैं तो साइड में रोक दें, मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी न करें, इन्वर्टर से लाइट न चलाएं। राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासन को इस संबंध में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। सभी जिलों में प्रशासन की ओर से मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी दी गई है। पटना के डीएम चंद्रशेखर ने बताया कि बुधवार शाम 6:58 मिनट पर प्रमुख चौक-चौराहों पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.