इस्लामाबाद, जून 15 -- भारत से 'पिटने' के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समय-समय पर जीत का झूठा दावा करते रहते हैं तो उनके मंत्री भी कुछ कम नही हैं। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने संसद में अजीबोगरीब दावा किया है, जिसे सुनकर हंसते-हंसते पेट दर्द होने लगेगा। पाकिस्तानी मंत्री ख्वाजा आसिफ का कहना है कि पाकिस्तान ने तनाव के समय आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम की लाइटें बंद कर दी थी। आसिफ यह धर्मशाला में हुए मैच को लेकर कह रहे थे, जब पाकिस्तानी ड्रोन हमलों के चलते मैच को बीच में रोक दिया गया था और ब्लैकआउट के तहत लाइट भी बंद कर दी गई थी। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा, ''हमारी वायुसेना ने कमाल दिखाया। हमारे साइबर वॉरियर्स ने आईपीएल के दौरान स्टेडियम की लाइटें बंद कर दीं, डैम के गेट बंद कर दिए और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.