अमरोहा, जून 27 -- साइबर सिक्योरिटी इंटर्नशिप प्रोग्राम 2025 के तहत वेंकटश्वरा विश्वविद्यालय में विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसमें देश के 22 राज्यों से छात्र-छात्राएं शामिल हुए। एसपी अमित कुमार आनंद ने साइबर अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। एसपी ने बताया कि आम लोग किस तरह साइबर ठगी का शिकार होते हैं। फर्जी कॉल, लिंक और ओटीपी के जरिए होने वाली धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से समझाया। एसपी ने साइबर सुरक्षा के लिए कई उपयोगी सुझाव दिए। इनमें दो-स्तरीय सत्यापन का उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाना और संदिग्ध लिंक से दूर रहना शामिल है। छात्रों को साइबर अपराध की रिपोर्टिंग कैसे करें, इसकी भी जानकारी दी गई। साइबर सेल की कार्यप्रणाली और डिजिटल ट्रेसिंग की तकनीकों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बढ़ते साइबर अपराधों के ...