कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता भविष्य में होने वाले साइबर और इलेक्ट्रानिक युद्ध के लिए भारतीय सेना को आईआईटी मजबूत करेगा। संस्थान के वैज्ञानिक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), साइबर सुरक्षा, मानव रहित ऑटोनामस सिस्टम्स जैसी तकनीक की मदद से देश को रक्षाक्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा। जल्द ही भारतीय सेना और आईआईटी कानपुर के बीच समझौता भी हो सकता है। इसको लेकर कानपुर आए भारतीय सेना के उप सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह और आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल के बीच आपसी सहमति भी बनी है। उप सेनाध्यक्ष (वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने आईआईटी कानपुर का दौरा किया। उन्होंने संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल, डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. तरुण गुप्ता और नोडल फैकल्टी प्रभारी प्रो. कांत...