गिरडीह, जुलाई 5 -- गिरिडीह। साइबर मामले को लेकर अंडमान निकोबार की पुलिस गिरिडीह पहुंची। अंडमान निकोबार के मयाबन्द्र थाना के पुलिस अधिकारी अब्दुल शकील ने शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो में पवन कुमार को नोटिस दिया है। कांड संख्या 13/2024 के मामले में पवन को नोटिस तामिला किया गया है। इसके पूर्व गुरुवार को भी अंडमान की पुलिस ने अलग अलग कांड में पचंबा थाना क्षेत्र और तिसरी थाना क्षेत्र में दो लोगों को नोटिस तामिला किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...