गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से मनाए जा रहे वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत शुक्रवार को खोराबार ब्लॉक के ग्राम लहसड़ी स्थित पंचायत भवन में वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग और डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक, लखनऊ के सहायक महाप्रबंधक शमशुद्दीन ने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ना चाहिए और अपने बैंक खातों की ई-केवाईसी समय से पूर्ण करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी अपडेट रहने से बैंकिंग सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित होती हैं। खाताधारकों को साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय ठगी से सुरक्षा मिलती है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि व...