मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सीआपीएफ समूह केंद्र झपहां के जवान चंदन कुमार के क्रेडिट कार्ड से 50 हजार 973 रुपये उड़ाने वाले साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिर को करीब ढाई वर्षों के बाद भी पुलिस ढूढ़ नहीं पाई। पुलिस को इस शातिर को कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में साइबर थाना के दारोगा व आईओ आशुतोष प्रसाद ने साक्ष्य को सूत्रहीन बताते हुए सोमवार को कोर्ट में अंतिम प्रपत्र दाखिल कर दिया। सीआरपीएफ जवान चंदन कुमार ने चार जुलाई 2023 को साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कहा है तीन जुलाई 2023 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। उससे क्रेडिट कार्ड की जानकारी के लिए ओटीपी मांगा गया। झांसे में आकर उसने ओटीपी दे दिया। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 50 हजार 973 रुपये का अवैध तरीके से ट्रांजेक्शन हो गया। साइबर थाना की पुलिस उसके ...