लखनऊ, अक्टूबर 30 -- लखनऊ के कैंट इलाके में यातायात इंस्पेक्टर के एचडीएफसी बैंक खाते से जालसाजों ने कई बार में 99 हजार कैश पार कर दिया। एसएमएस आने पर पीड़ित को जानकारी हुई। इंस्पेक्टर ने खाता, फोन-पे बंद कराने के साथ ही साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है। प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के बभनी हेठार निवासी हरीराम यादव यातायात लाइन सदर में तैनात हैं। उनका रायबरेली रोड कालिंदी वन पार्क के पास वृंदावन योजना स्थित एचडीएफसी बैंक में बचत खाता है। हरीराम के मुताबिक उनका फोन-पे नहीं चल रहा था। जिसके चलते वह नौ अक्टूबर को बैंक गए थे। जहां बैंक कर्मियों ने दूसरी फोन-पे आई बनाकर चालू कर दी। साथ ही इंटरनेट बैंकिंग सेवा भी शुरू करा दी। उसी रात करीब आठ बजे उनके फोन पर रुपये कटने का एसएमएस आया। कई बार में उनके खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए गए।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.