औरैया, फरवरी 21 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में ऑनलाइन ठगी के मामलों पर साइबर पुलिस की सक्रियता रंग लाई है। साइबर ठगी के शिकार तीन पीड़ितों के कुल 1,41,504 रुपये साइबर क्राइम थाना औरैया की पहल पर उनके बैंक खातों में वापस कराए गए। रुपये वापस मिलने पर पीड़ितों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर क्राइम) आलोक मिश्र के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम पुनीत मिश्रा के मार्गदर्शन में साइबर सेल लगातार कार्रवाई कर रही है। टीम ने विभिन्न बैंकों और संबंधित संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठगी गई धनराशि को होल्ड कराया और बाद में पीड़ितों के खातों में वापस दिलाया। पुलिस के अनुसार अजीतमल क्षेत्र के वीरपाल सिंह के 72,302 रुपये, कोतवाली औरैया क्षे...