बांदा, मई 22 -- बांदा। संवाददाता जनपद में एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है। शातिर ने पहले शख्स को सिम ब्लॉक होने की जानकारी दी। इसके बाद अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया। शख्स का दिन में सिम ब्लॉक भी हो गया। इसके बाद दो दिन में शख्स के खाते से कुल 80 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से पार कर दिए गए। शातिर का जब फोन आया था, तब ही पीड़ित को फ्रॉड की आशंका हो गई थी। उसने साइबर थाना में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद खाते से रकम पार हुई। शहर कोतवाली क्षेत्र में डीएम कॉलोनी निवासी संजय वर्मा के मुताबिक, एक मई की सुबह साढ़े आठ बजे घर पर ही थे। किसी अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। बताया कि तुम्हारा सिम दो दिन में ब्लाक हो जाएगा। इतना कहकर उसने काल काट दी। उसे काल किया तो उसका नम्बर बन्द जा रहा था। इसके बाद सिम बंद हो गया। साइबर फ्राड का शक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.