रांची, जनवरी 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के हिंदपीढ़ी की एक युवती को शादी का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने उनकी फोटो एडिट कर उनसे 2.16 लाख रुपए की ठगी कर ली। युवती ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर को एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। अपना नाम बताते हुए खुद को यूके में रहने की बात बताई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। युवक ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया। आरोपी युवक ने युवती को बातों में उलझा कर उनकी फोटो ले ली। युवक ने युवती की फोटो एडिट की और अश्लील फोटो बनाकर उन्हें डराने-धमकाने लगा। पीड़िता जब सहम गई तो आरोपी युवक उससे पैसे की डिमांड किया। धमकी दिया कि अगर वह उसे पैसे नहीं भेजती है तो वह उसकी फोटो रिश्तेदारों व सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। इसके बाद पीड़िता युवक को 2.16...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.