गंगापार, मई 27 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। एक युवक से साइबर अपराधियों ने परिचित की आवाज़ में बात कर 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवक ने जब असल युवक से संपर्क किया, तो सच्चाई सामने आई। मामले की शिकायत थाने और ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। मऊआइमा के किरांव निवासी कुलदीप कुमार पुत्र राजेश कुमार सऊदी अरब में गांव के ही तारिक़ और उसके भाई जावेद के साथ काम करता है। कुलदीप के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने तारिक़ जैसी आवाज़ में फोन कर खुद को तारिक़ बताते हुए वीज़ा बढ़वाने के लिए पैसों की सख्त जरूरत बताई। भरोसे में आए कुलदीप ने चार बार में कुल 75 हजार रुपये बताए गए मोबाइल नंबर पर आनलाइन भेज दिए। बाद में कुलदीप ने जब जावेद से बात की, तो उसने साफ कहा कि न तो उन्हें पैसों की कोई जरूरत है और न ही उन्होंने या उसके भाई तारिक़ ने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.