मेरठ, जनवरी 5 -- थाना पल्लवपुरम क्षेत्र अंतर्गत साइबर ठगों ने पीड़ित के खाते से दो लाख पैंसठ हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 21 दिसंबर को विनोद कुमार के मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके एसबीआई खाते से पूजा नाम के खाते में 2,50,000 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। योनो ऐप कैश से 15,000 रुपए एटीएम से निकाल लिए गए। पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने खाते से कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं किया है। पीड़ित ने बताया कि उनका खाता एसबीआई पल्हैड़ा मोदीपुरम शाखा में है। उन्होंने बैंक से संपर्क किया तथा खाते का स्टेटमेंट मंगाया। तहरीर के साथ बैंक स्टेटमेंट की प्रति भी संलग्न की गई है। पुलिस ने साइबर क्राइम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रकरण की जांच अवर निरीक्षक अंकित कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ट्रांजेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.