बुलंदशहर, मई 26 -- बुलंदशहर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के जियो हॉटस्टार एकाउंट से कटे 149 रुपये वापस दिलाने का झांसा देकर उसके खाते से 99,179 रुपये उड़ा दिए। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में पुलिस लाइन रोड निवासी हरकेश अरोरा ने तहरीर देकर बताया कि उसके जियो हॉटस्टार एकाउंट से 149 रुपये कट गए थे। इस पर उसने गूगल से जियो का कस्टमर केयर नंबर निकालकर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले शख्स ने उससे पेटीएम.को खोलकर अपने मोबाइल के शुरू के पांच अंक डालने के लिए कहा। उससे कहा गया कि इससे उसकी धनराशि वापस आ जाएगी। इसके बाद आरोपी द्वारा उससे यूपीआई का पिन डालने के लिए कहा गया। पीड़ित के अनुसार पिन डालने के बाद उसके बैंक खाते से 99,179 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.