रांची, जून 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के पिठोरिया के रहने वाले भीम कुमार का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 3.95 लाख की ठगी कर ली। भीम कुमार ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। भीम कुमार ने पुलिस को बताया कि 30 मई को एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। खुद को बैंक अधिकारी बताकर उनसे कुछ जानकारी ली। कुछ देर बाद उनका मोबाइल काम करना बंद कर दिया। मोबाइल नंबर को दूसरे नंबर पर डायवर्ट कर दिया। इसके बाद उनके खाते से कई बार में राशि की अवैध निकासी कर ली गई। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई, जब उनके मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज आया। इसके बाद वह साइबर थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.