मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- ट्रेडिंग के नाम पर मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने महिला से 13 लाख 33 हजार रुपए हड़प लिए। महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गांधी कालोनी निवासी शुभांगी त्यागी ने इस्टाग्राम पर वर्क फ्रोम होम का विज्ञापन देकर उसके लिंक को क्लिक किया। आरोप है कि लिंक पर क्लिक के बाद उसे टेलीग्राम एप डाउनलोड कराया गया। उसके बाद महिला को बीटीसी शेयर खरीदने व बेचने का टास्क दिया गया। महिला ने एक हजार रुपए निवेश किया तो उसके 1200 रुपये प्रॉफिट दिया गया था। जिसके बाद महिला को एक डीमेट एकाउंट खुलवाया गया। आरोप है कि उसके बाद मुनाफे के लालच में आरोपियों ने विभिन्न बैंक खातों में 13 लाख 33 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए। आरोपियों ने महिला के डिमेट एकाउंट में लगायी गयी धनराशि में लाखों रुपए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.