हापुड़, मार्च 23 -- साइबर अपराधी आए दिन किसी न किसी तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। हाल में ही एक और मामला सामने आया है। जिसमें कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक व्यक्ति से टास्क पूरा कर अच्छे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने 6.81 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए मोहल्ला मदरसा सादात निवासी शाहनवाज ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर एक लिंक आया था। जिसे खोलने पर इसमें कोस्टा एप्लीेकेशन डाउनलोड हुई थी। एप्लीकेशन मे टास्क संबंधी कार्य करके अच्छे मुनाफे का लालच दिया गया था। एप्लीकेशन पर लिखे नंबर पर बात करने पर आरोपी व्यक्ति ने उन्हें निवेश कर अच्छे मुनाफे का झांसा दिया था। आरोपी की बातों पर विश्वास कर उन्होंने पांच नवंबर 2024 से चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.