रुद्रपुर, सितम्बर 13 -- किच्छा, संवाददाता साइबर ठगों ने ग्राम दरऊ के एक व्यक्ति को झांसे में लेकर एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जहूर अहमद पुत्र शफूर अहमद निवासी ग्राम दरऊ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव का शुजाहत यार खान पुत्र विजाहत यार खान दुबई अरब अमीरात में नौकरी करता है। बीती 28 जुलाई को उसके मोबाइल पर शुजाहत यार खान पुत्र विजाहत यार खान की आईडी से मैसेज आया कि वह पांच अगस्त को घर वापस आ रहा है। उसके बीजा में दिक्कत होने के कारण उसे पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। इसलिए वह जहूर के खाते दस लाख रुपये डालना चाहता है। कुछ समय बाद उस आईडी से मैसेज आया कि उसे इमीग्रेशन वालों ने पकड़ लिया है। मैसेज करने वाले व्यक्ति ने जहूर से एक दिन के लिए एक लाख रुपये मांगे। आरोप है कि जहूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.