लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ। साइबर ठगों ने आलमबाग क्षेत्र के सुजानपुरा में रहने वाली सिन्दुरी से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता के अनुसार, 14 जनवरी को उनके पास एक कॉल आया। कॉलर ने कहा कि दुबई में रहने वाले उनके परिचित सिद्धार्थ जोशी ने उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं, जो 24 घंटे में मिल जाएंगे। आरोप है कि उसी शाम जालसाज ने मैसेज कर खुद के फंसने की बात कहते हुए एक क्यूआर कोड भेजा और डेढ़ लाख रुपये भेजने को कहा। विश्वास में उन्होंने रुपये भेज दिए। बाद में दो लाख रुपये और मांगते हुए परिचित सिद्धार्थ जोशी को जेल भेजने की धमकी दी। शक होने पर पीड़िता ने साइबर सेल के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराते हुए स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.