फतेहपुर, जनवरी 8 -- फतेहपुर। अपना जिला भले ही दो बड़े जिलों कानपुर-प्रयागराज के बीच में बसा हो और अपेक्षाकृत प्रदेश में चर्चित न हो लेकिन इन दिनों दोआबा साइबर अपराध का गढ़ बना गया है। मात्र साइबर थाने में फरवरीः25 से अब तक 46 मामले दर्ज हुए हैं। जिनमें चार करोड़ से अधिक की रकम ठगों ने पार की है। इसके अलावा अन्य थानों में साइबर क्राइम से जुड़े पूरे साल में सौ के करीब मामले दर्ज किये गए हैं। वहीं डेढ़ हजार से ज्यादा शिकायतें 1930 पर दर्ज हुई हैं। नब्बे के दशक में यमुना कटरी दस्युओं की चहलकदमी से कांपती थी लेकिन अब गिरोहों का सफाया हो गया। पर अपराध करने का तरीका बदला है। सिर पर बंदूक तानकर नहीं दूर बैठकर ऑनलाइन डाका डाला जा रहा है। गाजीपुर थाना के भगवानपुर, राधानगर थाना के भगवंतपुर, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दर्जनों युवक साइबर अपराध की राह पर...