जामताड़ा, फरवरी 20 -- साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी के घर चिपका इश्तिहार, धनबाद साइबर पुलिस की कार्रवाई करमाटांड़, प्रतिनिधि। साइबर अपराध के एक पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए धनबाद साइबर थाना की पुलिस शुक्रवार को करमाटांड़ पहुंची। पुलिस ने थाना क्षेत्र के मुरलीडीह गांव स्थित दीपक कुमार मंडल के घर पर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तिहार चिपकाया और उसे शीघ्र आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। पुलिस के अनुसार, बैंक मोड़ क्षेत्र के एक कमरे में पूर्व में छापेमारी के दौरान संदिग्ध सिम कार्ड बरामद हुआ था। इस संबंध में 05 मार्च 2020 को धनबाद साइबर थाना में कांड- संख्या 15/20 दर्ज किया गया था। आरोपी के विरुद्ध भादवि की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 34 तथा आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(डी) व 84(बी) के तहत मामला दर्ज है। यह मामला दर्ज होने के बाद से आरो...