खगडि़या, फरवरी 10 -- खगड़िया । नगर संवाददाता साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते में पुलिस ने एक लाख 94 हजार 999 रूपए वापस कराया। साइबर डीएसपी निशांत गौरव ने बताया कि पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर के जयजयराम साह के पुत्र नीलेश कुमार से साइबर ठगी की शिकायत की थी। इसके बाद जांच की कार्रवाई शुरु की गई और तीन लाख रूपए में से एक लाख 94 हजार 999 रूपए वापस करा दिया गया है। शेष राशि वापसी के लिए खाते में होल्ड लगा दिया गया है। इधर राशि वापस होने के बाद पीड़ित ने पुलिस के प्रति आभार जताया है। धर्मकांटा के उपकरण खरीदारी करने के नाम पर किया गया था ठगी: बताया जा रहा है कि नीलेश कुमार ने धर्मकांटा के उपकरण की खरीदारी को लेकर फेसबुक विज्ञापन के माध्यम से खरीदारी के लिए संबंधित कथित आपूर्ति कत्र्ता के खाते में राशि हस्तांतरित किया था। इसके बाद वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.