हिन्दुस्तान संवाददाता, दिसम्बर 26 -- यूपी के मथुरा में बैंक आफ महाराष्ट्र की कृष्णानगर शाखा के दर्जनों एकाउंट से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में चार बैंक कर्मियों की मिलीभगत सामने आई है। उच्चाधिकारियों ने इनको निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच अभी साइबर पुलिस के पास ही है। इसमें अभी कई और संदिग्ध सामने आने की आशंका है। हाइवे थानांतर्गत नगला मेवाती निवासी दर्जनों ग्रामीणों के 2022 में जनधन योजना के तहत कृष्णानगर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में जीरो बैलेंस के खाते खुलवाए गए थे। इसमें नगला मेवाती निवासी दिलशाद का भी खाता था। उसने नौकरी से मिली सैलरी के 15 हजार अपने खाते में डलवाए थे। 22 नवंबर को जब वह रुपये निकालने गया तो उसे पता चला कि उसका खाता फ्रीज कर दिया गया है। उसमें से साइबर ठगी से रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ था। इस पर दिलशाद ने...