बदायूं, मार्च 6 -- साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगी के दोनों मामलों में 2.37 लाख रुपये की धनराशि होल्ड कराकर पीड़ितों के खातों में वापस कराई है। दोनों पीडितों से साइबर ठगों ने तीन लाख रुपये की अलग अलग तारीख में ठगी थी। पृथ्वी नगला के रहने वाले ओमवीर सिंह के साथ सात मार्च 2024 को ऑनलाइन ठगी हुई थी। उनके फोन पर कॉल आया जिसमें कॉलर ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और किसी जरूरी प्रक्रिया के लिए उनके बैंक खाते की जानकारी मांगी। कॉलर ने ओमवीर को विश्वास में लेकर ओटीपी साझा करने के लिए मजबूर कर दिया। जैसे ही उन्होंने ओटीपी बताया, उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद ओमवीर सिंह ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस टीम ने संबंधित बैंक से संपर्क किया और ठगी की रकम को होल्ड कराकर एक लाख रुपये में से 37,000 रुपये को तुरंत फ्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.