फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक इंजीनयरिंग के छात्र को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोप है उसने जालसाजी में साइबर ठगों का सहयोग किया था। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की महाराष्ट्र के मुंबई स्थित चैम्बुर जनता नगर निवासी महेश गोलम के रूप में हुई है। साइबर थाना बल्लबगढ़ में गांव दयालपुर निवासी एक व्यक्ति ने बीते दिन शिकायत दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके के बेटे के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर बाजार में निवेश करने पर मोटे मुनाफा संबंधित एक संदेश आया था। उन्होंने संदेश पढ़कर निवेश करने पर हामी भर दी। इसके बाद आरोपियों ने उनसे करीब 2,53,634 रुपये ऐठ लिए। इस बाबत पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी महेश गोलम को गिरफ्तार किया है। पुछताछ में सामने आया कि आरोपी महेश ने किसी और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.