मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर ठगी के मामले में फरार आरोपित अमित कुमार की तलाश में शुक्रवार को यूपी की हरदोई पुलिस ने काजीमोहम्मदपुर थाना के गन्नीपुर में छापेमारी की। इस दौरान वह फरार मिला। उसके नाम-पते के सत्यापन के बाद पुलिस टीम लौट गई। बताया गया कि उत्तर प्रदेश के हरदोई में योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया था। इस संबंध में पीड़ित ने हरदोई साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस की जांच के दौरान गन्नीपुर के रहने वाले अमित का नाम सामने आया था। उसकी तलाश में यूपी की विशेष पुलिस टीम शहर पहुंची थी। छापेमारी के बाद से उसका आपराधिक इतिहास सहित उसके संबंध में अन्य जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.