बिहारशरीफ, जनवरी 4 -- साइबर ठगी का खुलासा, बरबीघा से एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा आरोपी के खाते से छह माह में 44 लाख से अधिक का ट्रांजेक्शन साइबर थाने के डीएसपी ने कहा, कई राज्यों से जुड़े हैं ठगी के तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को साइबर डीएसपी ज्योति कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एचडीएफसी बैंक की बरबीघा शाखा के प्रबंधक द्वारा एक संदिग्ध खाते की जांच के लिए आवेदन दिया गया था। जांच के दौरान उक्त खाते के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतें दर्ज पाई गईं। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए बरबीघा थाना क्षेत्र के मालदाह गांव निवासी राजो महतो के पुत्र संतोष कुमा...