बदायूं, जनवरी 1 -- बदायूं, संवाददाता। संदिग्ध मोबाइल नंबर की साइबर निगरानी के दौरान सामने आई गतिविधियों के बाद साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया है। जांच में उसी नंबर से जुड़ी पांच अलग-अलग शिकायतें मिलीं, जिनमें दो लाख से अधिक रुपये की ठगी हुई। साइबर थाने में तैनात उपनिरीक्षक ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। साइबर थाने में तैनात उपनिरीक्षक रजत यादव ने बताया कि 14C द्वारा संचालित प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध गतिविधियों की जांच के दौरान एक मोबाइल नंबर सामने आया। यह नंबर जनपद बदायूं में पाया गया और इसके खिलाफ कुल पांच साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज थीं। इन ठगी में कुल राशि दो लाख सात हजार रुपये बताई गई है। जांच में पता चला कि यह नंबर बेबी जहां पत्नी जाकिर हुसैन, निवासी सहसवानी टोला जनपद बरेली के नाम पर रजिस्टर्ड है। प्रारंभिक जांच में यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.