रुद्रपुर, मई 31 -- रुद्रपुर- लोगों के खातों से करोडो की ठगी करने वाले शातिर गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 29 मई को वार्ड 16 निवासी हरबंस लाल पुत्र भोगी राम ने अपने बैंक खाते से 49999 रुपये की साइबर ठगी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने साईबर सैल और सर्विलांस की सहायता से शुक्रवार को दो आरोपी मौहल्ला पक्का कोट काशीपुर निवासी मनोज सैनी पुत्र बाल किशन और जसपुर खुर्द काशीपुर निवासी अजय सैनी पुत्र ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों के बैंक खाते से यूपी, आसाम, गुजरात, महाराष्ट्रा, राज्स्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तेलांगना में भी धोखाधड़ी से अर्जित रकम का डेटा मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.