भागलपुर, दिसम्बर 3 -- मंगलवार तड़के दिल्ली पुलिस ने लोदीपुर थाना क्षेत्र के सरमसपुर गांव से एक बड़े साइबर ठगी मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 3 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी का आरोप है और दिल्ली पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम भागलपुर पहुंची और लोदीपुर थाना पुलिस के सहयोग से सरमसपुर गांव से उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोदीपुर थाना पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन पुष्टि की कि गिरफ्तारी साइबर ठगी के एक बड़े मामले के संबंध में की गई है। गिरफ्तारी की खबर फैलने पर कई स्थानीय लोग थाने पहुंचे, लेकिन मामला जानने के बाद वापस लौट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.