चित्रकूट, अगस्त 13 -- चित्रकूट, संवाददाता। एसपी अरुण कुमार सिंह ने भरतकूप और रैपुरा थाने में संचालित साइबर हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण किया। शिकायतों के निस्तारण की जानकारी लेते हुए मातहतों को निर्देश दिए कि साइबर जागरुकता अभियान को अधिक से अधिक प्रभावी बनाने का काम करें। लोगों को इसके संबंध में अवगत कराएं। उन्होंने साइबर हेल्प डेस्क में उपलब्ध रजिस्टरों को देखा। शिकायतों के निस्तारण की स्थिति एवं हेल्प डेस्क में आए मामलों के संबंध में अभिलेखों का अवलोकन किया। एसपी ने साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों का जल्द से जल्द प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि पीड़ितों से संवेदनशीलता का व्यवहार करते हुए उनकी समस्या को अच्छी तरह से सुना जाए। उसकी जो भी समस्या है, उसे प्राथमिकता से निस्तारित कराएं। उपस्थित स्टाफ को साइबर जागरूकता अभियान को और प्...