बिजनौर, अक्टूबर 4 -- मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन पंचम चरण के अंतर्गत जागरूकता के उद्देश्य से मोहल्ला मुक्तेश्वर महादेव में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को जागरूक किया गया। मोहल्ला मुक्टेश्वर महादेव में मिशन शक्ति के तहत चौपाल लगाई गई। चौपाल में एसआई पायल राजपूत, कांस्टेबल विनीत कुमार, महिला कांस्टेबल निर्वसी ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखेगी। साइबर क्राइम से बचने के लिए महिलाओं को सावधानियों के बारे में जानकारी दी गईं। उन्हें बैंक से आने वाले फोन पर ओटीपी न बताने और ऑनलाइन शॉपिंग में सतर्क रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में ऊषा, ज्योति, नेहा, रीता, सुनीता, सोनी, इन्दु, रेखा, विधि, कैलाश रानी, अंजली, लक्की, मुन्नी, मीना, मीनाक्षी, सुरभी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.