नवादा, मार्च 29 -- नवादा, नगर संवाददाता फर्जी ईमेल आईडी और नालंदा सांसद के फर्जी लेटर पैड और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल करने के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नालंदा के साइबर थाना में दर्ज कांड में नवादा के कुमार प्रशांत को आरोपित किया गया है। आरोपित मूलतः नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के ठेरा गांव का रहने वाला है और नवादा शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ले में भी घर है। वह नवादा डाक विभाग में पदस्थापित है। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री के फर्जी ईमेल आईडी का इस्तेमाल करने का आरोप है। नालंदा संघ के जिला मंत्री सुधीर कुमार पटेल के आवेदन पर नालंदा की साइबर थाना की पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक साल बाद यह प्राथमिकी दर्ज की है। दरअसल भारतीय मजदूर संघ के नालंदा शाखा के जिला मंत्री सुधीर कुमार पटेल ने गत वर्ष फरवरी महीने में नालंदा साइबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.