चित्रकूट, जनवरी 11 -- चित्रकूट, संवाददाता। टेलीकॉम कंपनी के अधिकारियों से सांठगांठ कर साइबर क्राइम करने वाले गिरोहों को फर्जी तरीके से सिमकार्ड उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह के फरार चल रहे सदस्य को यूपी एसटीएफ ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम डीआईजी चित्रकूटधाम रेंज बांदा ने घोषित किया था। इसी गिरोह के आठ सदस्य पिछले वर्ष मई और जून माह में राजापुर से पकड़े गए थे। यूपी एसटीएफ को डिजिटल अरेस्ट, स्टाक मार्केट, पार्सल स्कैम आदि तरीके से साइबर क्राइम करने वाले संगठित गिरोहों को अनाधिकृत तरीके से सिम कार्ड एक्टीवेट कर उपलब्ध कराने वाले पीओएस एजेंटों एवं डिस्ट्रीब्यूटर की शिकायतें मिली थी। जिस पर एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए पिछले वर्ष 15 मई को गिरोह के सरगना सहित छह व 18 जून को दो सदस्यों को राजापुर से गिरफ्तार किया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.