पूर्णिया, फरवरी 17 -- पूर्णिया, धीरज। सीमांचल में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अधिकारियों के जनता दरबार में भी अब साइबर क्राइम से जुड़े मामले पहुंचने लगे हैं। सीमांचल के चारों जिलों में साइबर क्राइम के 425 केस पेंडिंग हैं। प्रमंडल में पूर्णिया जिला में सबसे अधिक 183 कांड लंबित हैं। इसके अलावा कटिहार जिला में 100, अररिया जिला में 74 और किशनगंज जिला में 68 केस पेंडिंग हैं। नौकरी के नाम पर बिजली मीटर के नाम पर साइबर ठग शिक्षक से लेकर राजनेता एवं युवा से लेकर महिला किसी को नहीं बख्श रहे हैं। सीमांचल में साइबर अपराध एक गंभीर समस्या बन गया है। साइबर अपराधी नेपाली नागरिकों के बैंक खातों का उपयोग करके ठगी, नौकरी के नाम पर फ्रॉड और वित्तीय धोखाधड़ी कर रहे हैं। पुलिस की ओर से साइबर क्राइम को कंट्रोल करने के लिए लगातार प्रयास किया जा र...