मिर्जापुर, मई 27 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद । राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरोही में मंगलवार को समर कैंप में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पुलिस व बैंक बैंक अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही प्रार्थना पत्रों की ड्राफ्टिंग, आइस ब्रेकर खेल मैं कौन हूँ में पारंगत किया गया। समर कैंप में कुल 45 बच्चे भागीदारी कर रहे हैं। नौंवी की छात्रा नैंसी,पिंकी,पूनम ने स्वयं के बनाए मिट्टी का चूल्हा,चौका,कड़ाही,बेलन,चिमटा,सील,लोढ़ा,ड्रम का प्रदर्शन कर वाहवाही बटोरी। नौंवी की ही अंजली,शिखा,सुजाता तथा दसवीं की श्रेया सिंह व अशोक,श्यामजी,राज भारती ने एक भारत- श्रेष्ठ भारत की थीम पर भारत माता के अलावा राष्ट्रीय ध्वज तथा अशोक स्तंभ की चित्रकला प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार शुक्ला ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.