देवघर, सितम्बर 6 -- देवघर, प्रतिनिधि साइबर थाना पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर साइबर क्राइम के आरोप में कई युवकों को हिरासत में लिया है। सबों को साइबर थाना में रखकर मामले के बारे में पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी आरोपियों के पास से मिली मोबाइल व सिमकार्ड की जांच टेक्निकल टीम द्वारा कराई जा रही है। बताया गया कि जांच के क्रम में साइबर क्राइम करने का सबूत मिलने पर सभी को जेल भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से मामले के बारे में पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.