हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 9 -- बिहार में साइबर अपराध, शराब समेत सूखे नशे की रोकथाम को लेकर बिहार पुलिस की दो नई इकाइयां गठित होंगी। केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार के गृह विभाग ने साइबर अपराध सह साइबर सुरक्षा इकाई और एंटी नारकोटिक ब्यूरो सह मद्य निषेध इकाई के गठन की मंजूरी दे दी है। बिहार कैबिनेट की स्वीकृति के साथ ही दोनों इकाइयां काम करने लगेंगी। सोमवार को सरदार पटेल भवन स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने बताया कि कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही नवगठित पदों पर पदाधिकारियों का पदस्थापन हो जाएगा। गौर हो कि वर्तमान में साइबर क्राइम और नशीले पदार्थ पर नियंत्रण से जुड़े मामले बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), जबकि शराब से जुड़े मामले अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के अंतर्गत देखे जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.