देवघर, जून 12 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के बरमसिया निवासी एक व्यक्ति से लॉटरी लगने का लालच देकर अज्ञात साइबर अपराधियों ने 62 हजार रुपए की ठगी कर ली है। पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित को अंजान मोबाइल नंबर से कॉल आया, बताया गया कि उसके मोबाइल नंबर पर एक बड़ी कंपनी से लॉटरी निकला है। उसने लाखों रुपए की ईनाम राशि जीती है। फोन करने वाले ने खुद को कंपनी प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि ईनाम राशि क्लेम करने के लिए कुछ प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना होगा। झांसे में आकर पीड़ित ने पहले 3 हजार रुपए बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद ठग ने विभिन्न बहानों से प्रोसेसिंग फीस, टैक्स और अन्य चार्जेज के नाम पर धीरे-धीरे कुल 62 हजार रुपए मंगा लिए। पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में राशि भेज दी। जब लगातार भुगतान के बावजूद ईनाम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.