देवघर, मार्च 11 -- देवघर, प्रतिनिधि जिले के मोहनपुर, करौं, पथरोल, मधुपुर व सारठ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 8 साइबर संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सभी के पास से जब्त मोबाइल फोन, सिमकार्ड, एटीएम कार्ड की जांच भी चल रही है। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान साइबर क्राइम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। उससे गैंग के साइबर अपराधों में शामिल होने का पुख्ता प्रमाण मिल रहे हैं। पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ साइबर क्राइम के आरोपों के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू की है। जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान पकड़े गए आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल विभिन्न साइबर अपराधों के लिए किया जा रहा था। इसके अलावा कुछ एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं, जिनका उपयोग अवैध तरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.