देवघर, अक्टूबर 15 -- देवघर। पुलिस अधीक्षक सौरभ के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने तीन कुख्यात साइबर अपराधियों को धनबाद जिला के निरसा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। सोमवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों का संबंध अंतर जिला साइबर ठग गिरोह से है, जो देवघर सहित झारखंड के अन्य जिलों में ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। साइबर पुलिस के अनुसार धनबाद जिला के निरसा थाना क्षेत्र के निरसा निवासी आरोपियों में आजाद दास, उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता- स्व. हरिपदो दास, बिष्णु रविदास, उम्र- लगभग 29 वर्ष, पिता- दुखन रविदास व आलोक पॉल, पिता- स्व. गणेश पॉल शामिल है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ देवघर साइबर थाना में धारा- 419, 420, 467, 468, 471, 120 (बी) भादवि एवं 66(बी)/66(सी)/66(डी)/84(सी) आईटी एक्ट के तहत कांड संख्या- 77/2022, दिनांक 06.10.2022 दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.