देवघर, दिसम्बर 6 -- सारठ प्रतिनिधि साइबर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश के मानेश्वर कोतवाली थाना की तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को सारठ पहुंची। मध्य प्रदेश पुलिस ने सारठ पुलिस के साथ सारवां थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में छापेमारी कर साइबर क्राइम के आरोप में तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मध्य प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ सारठ थाना क्षेत्र में निकटवर्ती सारवां थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव से दो सगे भाईयों बोलबम रवानी व पिन्टू रवानी सहित उसका साला झारखंडी गांव निवासी राज रौशन रवानी को साइबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया गया कि गिरफ्तार आरोपियों पर लाखों रुपए की ठगी का आरोप है। उस आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया है।

हिं...