देवघर, अक्टूबर 14 -- सारठ। साइबर अपराधियों की तलाश में सोमवार को मुंबई व दिल्ली पुलिस सारठ पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के माहीन थाना की दो सदस्यीय व पूर्वी दिल्ली साइबर थाना से दो पुलिस टीम साइबर अपराधियों की खोज में सारठ पहुंची है। दोनों टीम अलग-अलग साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि इस संदर्भ में पुलिस द्वारा विशेष जानकारी नहीं दी गई। बताते चलें कि सारठ क्षेत्र में साइबर क्राइम का नेटवर्क बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के साइबर अपराधियों द्वारा देश के हर क्षेत्र से लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। आए दिन देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.