देवघर, फरवरी 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। मधुपुर थाना अंतर्गत ग्राम लखनऊवा में रविवार को साइबर अपराध की रोकथाम एवं नशा उन्मूलन को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मधुपुर, पुलिस निरीक्षक मधुपुर, थाना प्रभारी मधुपुर तथा थाना प्रभारी पाथरोल उपस्थिति रही। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां देते हुए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है और थोड़ी सी लापरवाही लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों को अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, केवाईसी अपडेट के नाम पर आने वाले संदेशों तथा सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की सलाह दी। साथ ही बताया गया कि किसी भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.